Sambhal News: गालीबाज इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर महक और परी गईं जेल, अश्लीलता फैलाने का आरोप
Sambhal News: सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता के लिए अश्लीलता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली दो इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर, महक और परी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके दो सहयोगियों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन पर सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने और सार्वजनिक मर्यादा भंग करने का गंभीर आरोप है। असमोली थाना क्षेत्र की पुलिस ने स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद यह सख्त कार्रवाई की है।
‘महक परी 143’ अकाउंट से फैल रही थी अश्लीलता
पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि आरोपी ‘महक परी 143’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से खुलेआम अभद्र भाषा और अश्लील वीडियो साझा कर रहे थे। इन वीडियो में न केवल सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन हो रहा था, बल्कि संभल जैसे संवेदनशील जिले को भी बदनाम किया जा रहा था।
संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने अश्लील कंटेंट में गंदी-गंदी गाली देने वालों को जेल भेजा.।
यदि इसी तरह हर जिले की पुलिस सतर्क रहे और अश्लील कंटेंट वालों पर लगाम लगाये तो बहुत कुछ सुधारा जा सकता है।@dgpup @Uppolice @digmoradabad… pic.twitter.com/NkscSuZ1t7
— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) July 15, 2025
स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों की शिकायतों के बाद पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और आईपीसी की धारा 294B सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि महक और परी ‘डर्टी पिक्चर’ और गाली-गलौज से भरे वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर रही थीं, जिसका युवाओं पर गलत असर पड़ रहा था। पुलिस के अनुसार, ये लोग अश्लीलता को बढ़ावा देकर सोशल मीडिया पर रातोंरात मशहूर होने की कोशिश में थे।
पुलिस कर रही अकाउंट की जांच
फिलहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी गहन जांच की जा रही है। एसपी बिश्नोई ने साफ तौर पर कहा है कि समाज में अश्लीलता फैलाने वाले ऐसे किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Also Read: UP News: करंट लगने से झुलसे बच्चे के काटने पड़े हाथ; SDO-JE समेत चार के खिलाफ FIR

