चित्रकूट में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से चार महिलाओं की मौत, दर्जनभर घायल
Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के चित्रकूट जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप सवार चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भरतकूप थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
यह हादसा चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के बरुआ गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप में 20 से ज्यादा मजदूर सवार थे, जो प्रयागराज महाकुंभ में सफाई कार्य करने गए थे। वापसी के दौरान यह भीषण दुर्घटना हो गई।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे मौजूद
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन हादसे की जांच में जुट गया है और डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Also Read: बरेली में मासूम के साथ अमानवीयता: रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, पिता ने पुलिस से की शिकायत
Also Read: UP PCS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

