ड्यूटी के दौरान हादसा: SIR फॉर्म भरने के काम में लगे लेखपाल की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से निधन

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ड्यूटी के दौरान कार्यभार के चलते एक लेखपाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके कारण उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत

शनिवार दोपहर को आशीष कुमार को ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द उठा और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुँचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

लेखपाल आशीष कुमार का निधन ऐसे समय में हुआ है जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दल एसआईआर की ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों पर अत्यधिक कार्यभार और मानसिक दबाव डाले जाने का आरोप लगा रहे हैं। अचानक हुई इस घटना से साथी कर्मचारियों में शोक और आक्रोश व्याप्त है।

 

Also Read: SGPGI में ‘वर्क एथिक्स’ ट्रेनिंग: अब मरीज़ों की भावनाओं को समझेंगे कर्मचारी, CMS ने दिए खास टिप्स

Get real time updates directly on you device, subscribe now.