होटल में बुलाने का आरोप, अभिनेत्री ने कांग्रेस विधायक पर साधा निशाना

Sandesh Wahak Digital Desk: मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने एक बड़े राजनीतिक विवाद को हवा दे दी है। जॉर्ज ने आरोप लगाया है कि एक युवा राजनेता उन्हें बार-बार अश्लील और गंदे मैसेज भेजते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि उस नेता ने उन्हें होटल में बुलाने तक की कोशिश की। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने पार्टी नेताओं से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

हालांकि जॉर्ज ने सार्वजनिक रूप से नेता या पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आरोप है कि जिस व्यक्ति की ओर अभिनेत्री इशारा कर रही हैं, वह कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस विधायक राहुल ममकूताथिल हैं। राहुल इस समय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

“पार्टी ने शिकायत के बाद भी मौका दिया” – अभिनेत्री

जॉर्ज ने कहा कि अगर ऐसे नेता अपनी ही पत्नियों और बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकते, तो आम महिलाओं की सुरक्षा कैसे करेंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पार्टी ने उस नेता को पद और मौके देना जारी रखा। जॉर्ज ने कहा कि कई महिलाएं इस तरह की हरकतों का सामना कर चुकी हैं, लेकिन कोई बोलने को तैयार नहीं है। “मैंने सोचा कि अगर बाकी चुप हैं, तो मैं सबके लिए बोलूं।”

अभिनेत्री के आरोपों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पलक्कड़ से कांग्रेस विधायक राहुल ममकूताथिल के कार्यालय तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने उनके इस्तीफे की मांग की और आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रही।

लेखिका ने भी लगाए आरोप

इस मामले में एक और मोड़ तब आया जब लेखिका हनी भास्करन ने फेसबुक पोस्ट कर कांग्रेस विधायक राहुल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि विधायक राहुल उन्हें बार-बार सोशल मीडिया पर मैसेज करते थे। शुरुआत में बातचीत सामान्य थी, लेकिन बाद में उनकी नीयत साफ झलकने लगी। जब उन्होंने बातचीत से इंकार किया, तो उन्हें अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पता चला कि विधायक ने उनके बारे में गलत बातें फैलाईं।

Also Read: भ्रामक विज्ञापन के लिए Rapido पर लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.