Mirzapur News: सपा नेता की बिजली काटने पर कार्रवाई, विंध्याचल एसडीओ अंश कुमार पांडेय संबद्ध

मीरजापुर। विंध्याचल में तैनात बिजली विभाग के एसडीओ (सब-डिविजनल ऑफिसर) अंश कुमार पांडेय को एक सपा नेता के घर की बिजली काटने और परेशान करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मुख्य अभियंता (वितरण) मनोज सोनकर ने यह कार्रवाई ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर की है।

क्या है मामला और आरोप?

सपा नेता राज मिश्रा ने आरोप लगाया कि एसडीओ अंश कुमार पांडेय ने बिना किसी कारण उनके घरेलू बिजली कनेक्शन को कमर्शियल कनेक्शन में बदल दिया था। जब राज मिश्रा ने कनेक्शन बदलने की मांग की, तो एसडीओ ने उनका कनेक्शन काट दिया।

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर एक्शन

सपा नेता राज मिश्रा ने इस मामले की शिकायत सीधे ऊर्जा मंत्री से की। ऊर्जा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता (वितरण) को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मुख्य अभियंता मनोज सोनकर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीओ अंश कुमार पांडेय को कार्यालय से संबद्ध (अटैच) कर दिया है। उनके स्थान पर शांतिप्रिय शुक्ला को विंध्याचल का नया एसडीओ तैनात किया गया है।

Also Read: हथियारों के साथ रील बनाना महंगा पड़ा, जौनपुर में चिकित्सक गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.