एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर शिफ्ट, परिवार अस्पताल में मौजूद
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बीते कई दिनों से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह एक्टर को ICU वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है।
पिछले एक हफ्ते से धर्मेंद्र अस्पताल में एडमिट हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में सुधार धीमी गति से हो रहा था, लेकिन शनिवार सुबह अचानक उनकी स्थिति नाजुक हो गई। इस बीच, परिवार के कुछ सदस्य लगातार अस्पताल आ-जा रहे हैं।
अभी तक परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि धर्मेंद्र फिलहाल इलाज पर रिस्पॉन्ड कर रहे हैं।
हेमा मालिनी ने दी थी हेल्थ अपडेट
3 नवंबर को धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक्टर की तबीयत को लेकर जानकारी दी थी। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने जब उनसे धर्मेंद्र की तबीयत के बारे में पूछा, तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा था — “ठीक हैं।”
हाल ही में हुई थी आंखों की सर्जरी
अप्रैल 2025 में धर्मेंद्र की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। उन्हें आंखों में धुंधलापन की समस्या थी। इसके अलावा, उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी किया गया था। सर्जरी के बाद धर्मेंद्र का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था — “मुझमें बहुत दम है, अभी भी जान रखता हूं मैं।”
वर्कफ्रंट
89 वर्षीय धर्मेंद्र आखिरी बार शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। अब वे श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा के साथ दिखाई देंगे, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।
इसके अलावा, उनकी सुपरहिट पारिवारिक फ्रेंचाइज़ी ‘अपने 2’ भी पाइपलाइन में है।
Also Read: आयुर्वेद ने मेरी जिंदगी बदल दी, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने खोला फिटनेस का राज

