अभिनेत्री करिश्मा शर्मा स्टंट करते हुए हुईं घायल, सिर और पीठ में लगी चोट

Sandesh Wahak Digital Desk: टीवी और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री करिश्मा शर्मा एक खतरनाक स्टंट करने के दौरान घायल हो गई हैं। Ragini MMS जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी करिश्मा ने खुद इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर कर इस घटना की जानकारी दी।

करिश्मा ने बताया कि इस हादसे में उनकी पीठ पर गहरी चोट आई है और सिर में भी सूजन है। डॉक्टरों ने उन्हें MRI कराने की सलाह दी है। हालांकि, उनकी हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें अभी कम से कम एक दिन और अस्पताल में ही रहना होगा।

दोस्त के लिए ट्रेन से कूद पड़ीं करिश्मा

यह घटना तब हुई जब करिश्मा मुंबई की लोकल ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी और जैसे ही वह चर्चगेट स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ीं, ट्रेन चलने लगी। इस बीच, उनके दोस्त ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। अपने दोस्त को पीछे छूटता देख, करिश्मा ने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी, जिससे वह गिर गईं और उनकी कमर और सिर पर चोट आ गई।

Also Read: यूएनएससी में इजरायल ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, बिन लादेन की याद दिलाकर घेरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.