एक्ट्रेस मंचू लक्ष्मी से ईडी ने की पूछताछ, बेटिंग ऐप प्रमोशन मामले में फंसीं चौथी सेलिब्रिटी
Sandesh Wahak Digital Desk: बेटिंग ऐप के प्रमोशन से जुड़े एक मामले में अभिनेत्री और फिल्म निर्माता मंचू लक्ष्मी प्रसन्ना आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुईं। ईडी अधिकारियों ने उनसे सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने, उनके अनुबंधों और मिली फीस के बारे में कई घंटों तक पूछताछ की। यह मामला तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दर्ज एफआईआर पर आधारित है।
पूछताछ के लिए पेश होने वाली चौथी सेलिब्रिटी
मंचू लक्ष्मी इस मामले में ईडी के सामने पेश होने वाली चौथी सेलिब्रिटी हैं। इससे पहले अभिनेता प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती से भी पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने पिछले महीने इन सभी को समन भेजा था।
प्रकाश राज: 30 जुलाई को पेश हुए।
विजय देवरकोंडा: 6 अगस्त को पेश हुए।
राणा दग्गुबाती: सोमवार को करीब 4 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए गए।
29 हस्तियों पर लगे हैं आरोप
ईडी ने इस मामले में 29 हस्तियों पर गैरकानूनी बेटिंग ऐप्स को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, जो पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, 1867 का उल्लंघन है। इन सभी पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत भी जांच चल रही है। विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती ने दावा किया है कि उन्होंने केवल कानूनी और लाइसेंस प्राप्त स्किल-बेस्ड गेम्स का प्रचार किया था। ईडी अब इन सभी के वित्तीय लेनदेन और प्रचार गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।
Also Read: योगी सरकार का बड़ा फैसला, बांके बिहारी मंदिर के लिए न्यास का गठन, अब ट्रस्ट संभालेगा पूरा कामकाज

