अदाणी डिफेंस भारत में बनाएगा स्वदेशी एंटी-सबमरीन वारफेयर सिस्टम, स्पार्टन से की रणनीतिक साझेदारी

अहमदाबाद: भारत की रक्षा क्षमताओं को और सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने अमेरिकी कंपनी स्पार्टन (Delion Springs LLC) के साथ एक अहम साझेदारी की है। इस सहयोग का मकसद भारत में स्वदेशी एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) सॉल्यूशंस का विकास करना है।

स्पार्टन, विश्व प्रसिद्ध एल्बिट सिस्टम्स की एक इकाई है, जो अत्याधुनिक एंटी-सबमरीन टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रखती है। इस समझौते के साथ अदाणी डिफेंस अब भारत की पहली निजी कंपनी बन गई है जो देश में ही सोनोबॉय तकनीक विकसित और उपलब्ध कराएगी।

समुद्री रक्षा में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

अदाणी एंटरप्राइजेज के वाइस प्रेसिडेंट जीत अदाणी ने इस साझेदारी को भारत की सुरक्षा और संप्रभुता की दिशा में एक रणनीतिक कदम बताया। उन्होंने कहा, आज के बदलते समुद्री हालात में भारत को अपनी पनडुब्बी रोधी क्षमता को और मजबूत करने की जरूरत है। सोनोबॉय जैसे स्वदेशी सिस्टम, भारतीय नौसेना की ISR (इंटेलिजेंस, सर्विलांस एंड रिकॉन) और ASW मिशनों के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्पार्टन के साथ यह गठबंधन भारत में डिज़ाइन, विकास और निर्माण की दिशा में अदाणी ग्रुप की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

क्या है सोनोबॉय तकनीक

सोनोबॉय एक ऐसा उन्नत उपकरण है जो समुद्र के भीतर छिपी पनडुब्बियों या अन्य संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने और उनकी सटीक स्थिति जानने में मदद करता है। ये सिस्टम समुद्री सुरक्षा में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं।

Also Read: अमित शाह ने किया ‘तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मना जश्न

Get real time updates directly on you device, subscribe now.