ADB ने भारत के GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.5% किया, जाने क्या है कारण
GDP Growth Of India : एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्तीय वर्ष 2025 (FY25) के लिए भारत की आर्थिक विकास दर (GDP ग्रोथ) का अनुमान घटाकर 6.5% कर दिया है। अप्रैल में ADB ने यह अनुमान 6.7% लगाया था। हालांकि, बैंक ने कहा कि भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और FY26 में ग्रोथ रेट 6.7% रहने की उम्मीद है।
क्यों घटा GDP अनुमान?
ADB ने अपनी रिपोर्ट ‘एशियन डेवलपमेंट आउटलुक (ADO) जुलाई 2025’ में बताया कि GDP अनुमान में कमी का कारण अमेरिकी टैरिफ और उससे जुड़ी नीतिगत अनिश्चितताएं हैं। इसके अलावा, वैश्विक मांग में कमी और निर्यात पर पड़ने वाले प्रभाव से भी विकास दर प्रभावित हुई है।

कृषि और घरेलू मांग बनेंगे ग्रोथ के मुख्य आधार
-
मॉनसून अच्छा रहने से कृषि क्षेत्र में मजबूती आने की उम्मीद।
-
ग्रामीण मांग में सुधार से घरेलू खपत बढ़ेगी।
-
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा।
-
RBI के ज्यादा डिविडेंड से सरकारी राजस्व को बढ़ावा मिला है।
महंगाई पर भी राहत, FY25 में 3.8% रहने का अनुमान
ADB ने FY25 के लिए भारत की महंगाई दर (इन्फ्लेशन) का अनुमान घटाकर 3.8% कर दिया है। इसकी वजह खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज गिरावट और बेहतर कृषि उत्पादन बताया गया है।
दक्षिण एशिया के अन्य देशों पर ADB की नजर
-
बांग्लादेश: FY25 में महंगाई कम रहने की उम्मीद, मगर FY26 में सख्त नीतियों का असर जारी रहेगा।
-
नेपाल: FY25 और FY26 में महंगाई कम रहने का अनुमान, क्योंकि भारत (नेपाल का मुख्य आयात स्रोत) में कीमतें स्थिर हैं।
-
पाकिस्तान: FY25 में खाद्य और गैर-खाद्य महंगाई कम होने से इन्फ्लेशन अनुमान घटा, मगर FY26 का अनुमान वही रखा गया।
-
श्रीलंका और भूटान: महंगाई का पूर्वानुमान वही रहा, लेकिन जियोपॉलिटिकल टेंशन और बिजली महंगी होने का खतरा बरकरार।
Also Read : ED का Myntra पर शिकंजा, 1,654 करोड़ के FDI उल्लंघन मामले में केस दर्ज

