बुलडोजर चलाने से पहले ADCP मंदिर में जोड़े हाथ, इसके बाद चला बुलडोजर
Sandesh Wahak Digital Desk: ताजा खबर देश की राजधानी दिल्ली से है, जहाँ दिल्ली के भजनपुरा में सड़क पर स्थित मंदिर और मजार पर आज सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। दूसरी ओर बुलडोजर की कार्रवाई से पहले ADCP सुबोध गोस्वमी ने खुद मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
वहीं प्रशासन ने इलाके में एहतियातन भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की है, बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई वजीराबाद रोड पर हुई है। वहीं मौके पर लोक निर्माण विभाग के अफसर भी इस दौरान मौजूद रहे, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
इसके साथ ही पुलिस इलाके में ड्रोन से भी निगरानी कर रही है, जहाँ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अफसरों का कहना है कि फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है, साथ ही यहां की सड़क को भी चौड़ी करने की योजना है, इसी को लेकर मंदिर और मजार को हटाया गया है।
Also Read: गुजरात के 7 जिलों में बाढ़, भारी बारिश से तबाही

