हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान, बातचीत फेल होने पर भड़के अफगान के विदेश मंत्री मुत्ताकी

Sandesh Wahak Digital Desk: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे जमकर घेरा है। गुरुवार को एक कार्यक्रम में मुत्ताकी ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर रहा है, जिसके कारण दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनाव बढ़ गया है।

पाकिस्तान पर लगाए अवास्तविक मांगों के आरोप

हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस्तांबुल में तीसरे राउंड की वार्ता विफल रही। मुत्ताकी ने इस विफलता के लिए भी पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। मुत्ताकी ने कहा, हमारे हवाई क्षेत्र और बाजारों पर बमबारी की गई, यहाँ तक कि हमारी राजधानी के ऊपर के हवाई क्षेत्र का भी उल्लंघन किया गया। अफगानिस्तान के पास जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

मुत्ताकी ने खुलासा किया कि तीन दौर की बातचीत (जो कतर में शुरू हुई थी और इस्तांबुल में हुई) इसलिए विफल रही, क्योंकि पाकिस्तान ने काबुल से अवास्तविक और अनुचित मांग की थी। पाकिस्तान ने मांग की थी कि अफगानिस्तान गारंटी दे कि पाकिस्तान में कोई सुरक्षा घटना नहीं होगी। अफगान विदेश मंत्री ने इस मांग को अतार्किक बताते हुए पलटवार किया, हम पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा के लिए कैसे जिम्मेदार हो सकते हैं? क्या हम उनकी पुलिस या सेना को नियंत्रित करते हैं? मुत्ताकी ने साफ चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने उकसाना जारी रखा, तो अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।

Also Read: कानपुर में ‘बिटुमिन कालाबाजारी’ गिरोह का भंडाफोड़, UP STF ने 6 सक्रिय सदस्य किए गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.