मनीष सिसोदिया के बाद केजरीवाल भी हारे अपनी सीट, प्रवेश वर्मा की बड़ी जीत
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। जहां नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा को जीत मिल गई है। अरविंद केजरीवाल 3 हजार वोटों से हार गए हैं। बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल है। ढोल नंगाड़ों की गूंज हर तरफ है। तो वहीं दूसरी ओर प्रवेश वर्मा, अमित शाह से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए हैं।
इससे पहले जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मनीष सिसोदिया को बीजेपी प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने हरा दिया है।

