सीतापुर जेल में आज़म खां से मिलने के बाद बोलीं पत्नी तंजीम फातिमा, अब बस अल्लाह से उम्मीद है

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां से उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अदीब ने सीतापुर जेल में मुलाकात की। एक सप्ताह में यह परिजनों की दूसरी मुलाक़ात रही। जेल से बाहर निकलते ही तंजीम फातिमा ने भावुक होते हुए कहा, अब हमें किसी से कोई उम्मीद नहीं है… सिर्फ अल्लाह से उम्मीद है।

तबीयत बिगड़ती जा रही, हालात चिंताजनक

तंजीम फातिमा ने बताया कि आज़म खां की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। गर्मी का प्रकोप है और उन्हें एक छोटी कोठरी में बंद रखा गया है, जिससे उनका स्वास्थ्य और अधिक प्रभावित हो रहा है।

जमानत को लेकर बढ़ी हलचल

सूत्रों के अनुसार, जमानत की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है। इससे पहले, शनिवार को बेटे अब्दुल्ला आज़म ने भी अपने पिता से जेल में मुलाकात की थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.