IPL 2025: टॉप 4 में MI की धमाकेदार एंट्री के बाद ये 3 टीमें हुईं बाहर, प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा हेरफेर

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में बीते दिन (बुधवार) खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया.

IPL 2025

इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है. वह पहली बार इस सीजन टॉप 4 में शामिल हुई है. जबकि हारकर सनराइजर्स हैदराबाद और बुरी स्थिति में पहुंच गई है.

दरअसल, 23 अप्रैल (बुधवार) को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर आ गई है. ये मुंबई की 9 मैचों में 5वीं जीत थी, टीम का नेट रन रेट (+0.673) पहले ही अच्छा था. अब और बेहतर हो गया है.

चार टीमें (MI, RCB, PBKS, LSG) हैं, जिसके अभी 10 अंक हैं. और इनमें सबसे अच्छा नेट रन रेट मुंबई का ही है.

IPL 2025 से लगभग-लगभग बाहर हुई ये 3 टीमें

IPL 2025

अंक तालिका में सबसे नीचे चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स हैं. तीनों ने 8-8 मैच खेले हैं. और 6-6 हारे हैं. नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान, हैदराबाद और चेन्नई क्रमश 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं.

तीनों टीमों का अब प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता बहुत कठिन हो गया है. तीनों को अब 6-6 मैच और खेलने हैं, इनमें अगर एक भी हारा तो इनके लिए और मुश्किल बढ़ जाएगी. हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से कोई टीम बाहर नहीं हुई हैं.

इन 4 टीमों के बीच कड़ी टक्कर

IPL 2025

अंक तालिका में सबसे ऊपर गुजरात टाइटंस हैं. उसने 8 में से 6 मैच जीते हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने भी 8 में से 6 मैच जीते हैं. और उसके भी 12 अंक हैं. लेकिन दिल्ली (+0.657) से बेहतर नेट रन रेट गुजरात (+1.104) का है, इसलिए वह पहले नंबर और दिल्ली दूसरे नंबर पर है.

मुंबई तीसरे और चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. आरसीबी ने 8 में से 5 मैच जीते हैं. उसका नेट रन रेट +0.472 का है. पांचवे और छठे नंबर पर मौजूद पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 8-8 मैचों में 5-5 जीत दर्ज की है. पंजाब का नेट रन रेट +0.177 और लखनऊ का नेट रन रेट -0.054 का है. इन चारों टीमों के बीच कड़ी टक्कर है.

वहीं, केकेआर भी मुश्किल में है, उसने 8 में से 3 मैच जीते हैं और वह तालिका में 7वें स्थान पर है. हालांकि, उसका नेट रन रेट (+0.212) लखनऊ और पंजाब से भी बेहतर है.

आपको बता दें कि आईपीएल में आज गुरुवार, 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा. यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

Also Read: Pahalgam Terror Attack: गौतम गंभीर को इस आतंकी संगठन ने दी जान से मारने की धमकी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.