Amethi News: PM आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही महिला प्रेमी संग फरार, 3 बच्चे भी ले गई साथ
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला अपने तीन छोटे बच्चों को भी साथ ले गई है, जिससे सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद अब महिला के ख़िलाफ़ नोटिस जारी कर जाँच शुरू कर दी गई है।
कहाँ का है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह मामला अमेठी ज़िले के रेभा गाँव का है। यहाँ की रहने वाली उत्तरा कुमारी की शादी साल 2013 में गाँव के ही राम सजीवन नाम के युवक से हुई थी। लेकिन, वर्ष 2023 में राम सजीवन की बीमारी से मौत हो गई। पति की मौत के बाद उत्तरा कुमारी को सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए सहायता राशि दी गई थी। योजना के तहत हाल ही में उसके खाते में 40 हज़ार रुपये की पहली किस्त भेजी गई थी।
पैसे मिलते ही हुई ग़ायब
बताया जा रहा है कि पैसे खाते में आते ही उत्तरा कुमारी ने अपने तीन बच्चों को साथ लिया और अपने प्रेमी के साथ गाँव छोड़कर फरार हो गई। कई दिनों से उसके घर पर ताला पड़ा हुआ है और उसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है।
कौन है महिला का प्रेमी
गाँव वालों का कहना है कि राम सजीवन की मौत के बाद उत्तरा कुमारी के किसी व्यक्ति से प्रेम संबंध बन गए थे। वह आदमी अक्सर महिला के घर आता-जाता रहता था। ग्रामीणों ने तो यहाँ तक बताया कि उस व्यक्ति को पहले भी पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों के मिलने-जुलने पर कोई रोक नहीं लगी।
Also Read: मालेगांव ब्लास्ट फैसले पर बोले सीएम फडणवीस, ‘भगवा आतंकवाद न था, न है, न रहेगा’

