IND Vs PAK: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक मैच को लेकर लिया गया बड़ा फैसला

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश में आक्रोश है. भारत की तरफ से पाकिस्तान पर एक्शन लिया जा रहा है.

Pahalgam Terror Attack

वहीं, भारत-पाकिस्तान मैच के भविष्य को लेकर भी सवाल था. अब बीसीसीआई के वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा.

राजीव शुक्ला ने कहा कि जो भी हमारी सरकार कहेगी हम वो करेंगे. हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे. क्योंकि सरकार ने यही फैसला लिया था. हम आगे भी इसी को फॉलो करेंगे.

Pahalgam Terror Attack

राजीव शुक्ला ने आईसीसी इंवेंट्स को लेकर कहा कि आईसीसी देख रही है कि क्या हो रहा है.

आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज साल 2012-13 में खेला गया था. इसके बाद दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी इवेंट्स या ग्लोबल टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आती हैं.

हाल ही में दोनों टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलती हुई नजर आईं थी. चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में थी. लेकिन भारत, पाकिस्तान में मैच नहीं खेलने गया था. उसने सभी मुकाबले दुबई में खेले थे.

Pahalgam Terror Attack

आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच आने वाले कुछ महीनों में मुकाबला हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर में एशिया कप 2025 का आयोजन होगा. जहां दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकती हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि भारत सरकार इसको लेकर क्या फैसला लेती है.

Also Read: IPL 2025: गेल का टूटा रिकॉर्ड… किंग कोहली ने कर दिया एक और बड़ा कारनामा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.