थिएटर के बाद अब OTT पर पहुंची फिल्म Tu Meri Main Tera

Sandesh Wahak Digital Desk: फिल्म Tu Meri Main Tera तू मेरी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में Kartik Aaryan और Ananya Panday लीड रोल में नजर आए हैं। Karan Johar के Dharma Production के बैनर तले बनी यह मेगा बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई, लेकिन Samir Vidwans द्वारा निर्देशित यह एक Romantic Comedy फिल्म है, जो अपनी Love Story को लेकर काफी चर्चा में रही।

OTT पर कहां हुई रिलीज?

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब यह फिल्म डिजिटल दर्शकों तक पहुंच चुकी है। जो लोग थिएटर में यह फिल्म नहीं देख पाए थे, उनके लिए यह अच्छा मौका है। Tu Meri Main Tera तू मेरी 19 फरवरी यानी आज से OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime पर Stream हो रही है। Streaming Partner द्वारा फिल्म की OTT रिलीज की Announcement के बाद इंटरनेट पर Users ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक User ने कमेंट में लिखा, “आखिरकार आ ही गई।” वहीं दूसरे User ने लिखा, “बहुत Excited हूं।”

क्या है Tu Meri Main Tera की कहानी?

फिल्म Tu Meri Main Tera की कहानी दो अलग-अलग सोच रखने वाले युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। Hero एक Modern, आत्मनिर्भर और Career Oriented युवा है, जिसे रिश्तों में बंधना ज्यादा पसंद नहीं है। वहीं Heroine एक ऐसी लड़की है जो प्यार करना जानती है, लेकिन सच्चे प्यार की तलाश में है। दोनों की मुलाकात एक अनोखे हालात में होती है।

शुरुआत में उनके विचारों में टकराव दिखाई देता है, लेकिन धीरे-धीरे यही नोकझोंक दोस्ती और फिर प्यार में बदल जाती है। कहानी में रिश्तों की उलझन, परिवार की Expectation और सपनों के बीच Balance बनाने की कोशिश को दिखाया गया है। फिल्म यह संदेश देती है कि सच्चा रिश्ता समझ और सम्मान पर टिकता है।

OTT रिलीज से नई उम्मीद

भले ही फिल्म Tu Meri Main Tera को थिएटर में बड़ी सफलता न मिली हो, लेकिन OTT रिलीज ने इसे एक नया मौका दिया है। अगर आपको हल्की-फुल्की Romantic Comedy देखना पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए एक बेहतर Option साबित हो सकती है। अब डिजिटल दर्शकों से फिल्म के Makers को काफी उम्मीदें हैं।

 

Also Read: जेल से आने के बाद जमकर थिरके Rajpal Yadav, वीडियो वायरल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.