उदित नारायण के बाद गुरु रंधावा का वीडियो वायरल, फैन की हरकत पर सिंगर का रिएक्शन बना चर्चा का विषय

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सिंगर्स के फैंस के साथ वायरल हो रहे वीडियोज की खूब चर्चा हो रही है। जहां एक तरफ सिंगर उदित नारायण का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक लाइव शो के दौरान फीमेल फैंस को किस करते नजर आए थे, वहीं अब पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

इस वीडियो में एक फीमेल फैन गुरु रंधावा को स्टेज पर गिफ्ट देने के बाद हग करती है और फिर सेल्फी लेते हुए उनके गाल पर किस कर देती है। हालांकि, गुरु रंधावा ने इस स्थिति को बड़े ही सहज तरीके से संभाला और तुरंत दूरी बना ली। उनके इस रिएक्शन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

फैंस ने की गुरु रंधावा की तारीफ

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “गुरु रंधावा ने जिस तरीके से सिचुएशन हैंडल की, वह काबिले तारीफ है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “फैंस को भी अपनी सीमाओं का ख्याल रखना चाहिए।”

कई यूजर्स ने उदित नारायण को भी गुरु रंधावा से सीख लेने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा, “उदित जी, गुरु रंधावा से सीखिए कि ऐसी स्थिति में कैसे रिएक्ट करना चाहिए।”

उदित नारायण के वीडियो पर उठा था विवाद

हाल ही में उदित नारायण का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने शो के दौरान एक फीमेल फैन को होंठों पर किस करते नजर आए थे। इस वीडियो के बाद सिंगर की जमकर आलोचना हुई थी। उन्होंने इसे फैंस की दीवानगी बताते हुए अपना बचाव किया, लेकिन विवाद और बढ़ गया।

गुरु रंधावा का नाम शहनाज गिल से जुड़ा था

गुरु रंधावा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज गिल के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, सिंगर ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए साफ कहा था कि दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिलेशन है।

Also Read: महाकुंभ की ‘वायरल मोनालिसा’ बनी भोजपुरिया म्यूजिक इंडस्ट्री की नई सेंसेशन, कत्थई आंखों पर धड़ाधड़ बने गाने

Get real time updates directly on you device, subscribe now.