विराट के बाद Rohit Sharma भी हो सकते ODI सीरीज से बाहर, पंड्या पर भी सस्पेंस

Ind vs Afg ODI Series: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले Team India की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पहले विराट कोहली के चोट के कारण सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आई थी, वहीं अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ऐसे में भारतीय टीम अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों के बिना मैदान पर उतर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। यही वजह है कि उन्हें अब तक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिला है।

चयन समिति ने टीम घोषित करते समय साफ किया था कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों की टीम में अंतिम एंट्री फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार Rohit Sharma अभी तक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नहीं पहुंचे हैं। खिलाड़ियों को 9 जून तक चंडीगढ़ में रिपोर्ट करना है, जबकि पहला वनडे 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। ऐसे में समय तेजी से निकलता जा रहा है और उनकी उपलब्धता पर सस्पेंस बना हुआ है।

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए चिंता की बात यह है कि विराट कोहली पहले ही चोट के चलते इस सीरीज से बाहर बताए जा रहे हैं। आईपीएल 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब दिलाने की राह में कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे। यदि रोहित भी उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो भारत को अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों के बिना सीरीज खेलनी पड़ सकती है।

रोहित शर्मा फिलहाल केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। वह टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बोर्ड जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के मूड में नहीं दिख रहा।

हार्दिक पंड्या पर भी सस्पेंस बरकरार

विराट के बाद Rohit Sharma भी हो सकते ODI सीरीज से बाहर, पंड्या पर भी सस्पेंस

इस बीच हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। उन्हें भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मंजूरी मिलने के बाद ही टीम से जुड़ने की अनुमति होगी। ऐसे में चयनकर्ताओं की नजरें फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

अगर Rohit Sharma शर्मा सीरीज से बाहर होते हैं तो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है। जायसवाल को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है और वह लंबे समय से अपनी पहली वनडे कैप का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले कुछ दिन Team India की अंतिम टीम संरचना को लेकर बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

Also Read: गौतम गंभीर VS अजीत अगरकर! T20 कप्तान को लेकर नहीं बन रही बात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.