टी-20 विश्वकप जीतते ही कोच गौतम गंभीर किसपर भड़के, कहा- ‘मेरी जवाबदेही नहीं…’

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के मुख्य कोच Gautam Gambhir ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया।

उन्होंने साफ कहा कि वह सोशल मीडिया या बाहरी लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, बल्कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ ड्रेसिंग रूम में मौजूद टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ के प्रति है।

भारतीय टीम ने फाइनल में New Zealand national cricket team को 96 रन से हराकर ICC Men’s T20 World Cup का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत तीन बार (2007, 2024 और 2026) टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया।

मैच के बाद मीडिया से बातचीत में गौतम गंभीर ने कहा, “मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों के लिए नहीं है। मेरी जवाबदेही उन 30 लोगों के लिए है जो ड्रेसिंग रूम में मौजूद हैं। एक कोच टीम से बनता है और खिलाड़ियों ने ही मुझे वह कोच बनाया है जो मैं आज हूं।”

T20 World Cup win

गंभीर ने इस ऐतिहासिक जीत को भारत के पूर्व कोच Rahul Dravid और दिग्गज बल्लेबाज VVS Laxman को समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि राहुल द्रविड़ ने टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई, जबकि वीवीएस लक्ष्मण ने क्रिकेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों की मजबूत पाइपलाइन तैयार करने का काम किया।

इसके अलावा उन्होंने मुख्य चयनकर्ता Ajit Agarkar और आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष Jay Shah का भी आभार जताया। गंभीर ने कहा कि अगरकर ने काफी आलोचना झेलने के बावजूद ईमानदारी से काम किया, जबकि मुश्किल दौर में जय शाह का समर्थन उन्हें मिला।

गंभीर ने टीम के कप्तान Suryakumar Yadav की भी जमकर तारीफ की और कहा कि सूर्या ने उनका काम काफी आसान कर दिया। उनके मुताबिक टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न मनाना।

वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी गंभीर के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चार साल तक उनकी कप्तानी में खेला और दोनों के बीच हमेशा टीम की जीत ही साझा लक्ष्य रहा।

कप्तान ने यह भी कहा कि टीम का चयन उम्मीद पर नहीं बल्कि भरोसे के आधार पर किया गया था।

Also Read: ‘उनका बस चले तो …’, फाइनल से पहले बोले सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर की कोचिंग पर दिया बड़ा बयान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.