Agra News: जगन्नाथपुरी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के आटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
Agra News: ताजनगरी के खंदौली थाना क्षेत्र में शनिवार को जलेसर रोड पर मौत का तांडव देखने को मिला। 100 की रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने दो ऑटो को ऐसी टक्कर मारी कि वे हवा में उछलकर पेड़ से जा टकराए। इस भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, हाथरस और आगरा के रहने वाले आठ दोस्त 20 जनवरी को जगन्नाथपुरी की धार्मिक यात्रा पर गए थे। शनिवार को वे जबलपुर होते हुए आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। वहां से सभी ने अपने गांव जाने के लिए दो ऑटो बुक किए। मंजिल बस कुछ ही दूरी पर थी, तभी नगला चंदन के पास सामने से मौत बनकर आ रहे ट्रक ने दोनों ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक पूरी तरह नशे में था और सड़क पर ट्रक को लहराते हुए चला रहा था। ट्रक ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर दूसरे को। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी, बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया।
Also Read: गुजारा भत्ता वसूली के लिए नहीं होगी पति की गिरफ्तारी: इलाहाबाद हाईकोर्ट

