Agra News: मिट्टी की ढहान में दबे 10 लोग, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत, रेस्क्यू जारी
Sandesh Wahak Digital Desk: रविवार को आगरा के फतेहपुर सीकरी से सटे राजस्थान के एक गांव में बड़ा हादसा हो गया। चंबल परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान मिट्टी निकालते वक्त ढह गई मिट्टी की ढाय ने अचानक वहां मौजूद दर्जनभर लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हैं, जिनका इलाज भरतपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।
यह हादसा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव उत्तू में हुआ, जो राजस्थान सीमा के पास स्थित है। स्थानीय लोग चंबल योजना के लिए खोदे गए गड्ढे से मिट्टी निकाल रहे थे, तभी अचानक एक तरफ की मिट्टी खिसक कर भरभरा कर गिर पड़ी और कई लोग उसमें दब गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। पहले दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में दो और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।
स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Also Read: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर तैयब देवरिया से गिरफ्तार, पशु तस्करी और संगठित अपराधों में था लिप्त

