Agra News: सीएम योगी आज करेंगे ‘अटलपुरम योजना’ की लॉन्चिंग, जनप्रतिनिधियों संग करेंगे चर्चा
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा दौरे पर हैं, जहां वह कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह वह आगरा मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने मंडल स्तर की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान फिरोजाबाद, मथुरा, और आगरा के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से एक घंटे तक विस्तार से बातचीत की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों की समस्याएं, ज़रूरतें और चल रही विकास परियोजनाओं की स्थिति जानी। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कई जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास प्रस्ताव भी सीएम के सामने रख सकते हैं।
‘अटलपुरम योजना’ का करेंगे शुभारंभ
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी ग्वालियर रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा विकसित की जा रही महत्वाकांक्षी ‘अटलपुरम योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नया रिहायशी क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।
इसके साथ ही सीएम योगी फिरोजाबाद और मथुरा में शुरू होने वाली कुछ अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव से पहले हो रही यह बैठक राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी अहम है। मुख्यमंत्री इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जमीनी हालात और सियासी समीकरणों की भी जानकारी लेंगे। बताते चलें कि आगरा से पहले मुख्यमंत्री अलीगढ़ में भी इसी तरह की मंडलीय समीक्षा बैठक कर चुके हैं। आगरा दौरा पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
Also Read: Lucknow News: अवध बस स्टेशन पर डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों का हंगामा, बसों का संचालन ठप,…

