Agra News: चार्जिंग के दौरान स्कूटी में लगी आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

Agra News: आगरा में मंगलवार सुबह चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने बुजुर्ग दंपति की जान ले ली। हादसा तड़के करीब 5 बजे का है, जब मकान की पहली मंजिल पर खड़ी स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें फैल गईं और 92 वर्षीय भगवती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

उनकी पत्नी 85 वर्षीय उर्मिला देवी को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

दमकल ने आग पर काबू पा लिया

परिजनों के मुताबिक, दंपति मकान की पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि परिवार के अन्य लोग ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। रात को स्कूटी को पहली मंजिल पर ही चार्जिंग पर लगाया गया था। सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दोनों की जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।

इस हादसे से पूरा परिवार और मोहल्ला सदमे में है। जगदीशपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: Siddharthnagar News: अफवाहों से बचने और ड्रोन की जानकारी देने की अपील, DIG बस्ती ने लगाई जनचौपाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.