दिल्ली ब्लास्ट के बाद आगरा में हाई अलर्ट, मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमला नाकाम, संदिग्ध गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार आतंकी हमले के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में जारी हाई अलर्ट के बीच, ताजनगरी आगरा में सुरक्षा बलों ने अपनी मुस्तैदी परखने के लिए एक बड़ी मॉक ड्रिल का आयोजन किया। आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन पर आयोजित यह मॉक ड्रिल पूरी तरह सफल रही और सुरक्षा बलों की तत्परता से “आतंकी हमला” नाकाम कर दिया गया। सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से सूचना मिलते ही संदिग्ध को घेरने के लिए टीम तुरंत अलर्ट हो गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

सर्च ऑपरेशन में “आतंकवादी” के पास से एक एक्सप्लोसिव बेल्ट, ट्रिगर यूनिट और तार बरामद हुए। इस मॉक ड्रिल में 33 SSF कर्मी, 15 सिक्योरिटी अधिकारी और 30 UP मेट्रो कर्मचारी शामिल थे। घटना के बाद, संदिग्ध को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई (मॉक ड्रिल के तहत) शुरू कर दी गई।

पूरे प्रदेश में सुरक्षा चाक-चौबंद

दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अयोध्या के संकट मोचन मंदिर और मथुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

आगरा की सेंट्रल जेल में बंद पीओके और जम्मू कश्मीर के कैदियों की सुरक्षा को तीन लेयर पर निगरानी करके बढ़ाया गया है। जेल के बाहर चेक पोस्ट पर अनुमति के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है।

Also Read: लखनऊ RTO में 320 कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार, ‘दलाल रैकेट’ का पर्दाफाश करने की तैयारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.