Agra News: लिव इन में मिले धोखे से आहत युवती ने की आत्महत्या, आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने कथित शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर पूरी दास्तां बयां की और आरोपी को सजा दिलाने की गुहार लगाई।

आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि ताजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल जेबी गौतम ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार रिलेशन बनाए। उसने कहा, अगर शादी नहीं करनी थी तो धोखे में क्यों रखा? मैं बस इतना चाहती हूं कि अगर मैं मर भी गई तो उस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा मिले। जेबी गौतम और उसका परिवार मेरे मरने की वजह है। इन्होंने मुझे मानसिक तौर पर इतना परेशान कर दिया कि मुझे मरने पर मजबूर कर दिया।

कांस्टेबल सस्पेंड, गिरफ्तारी

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। डीसीपी सिटी अली अब्बास के आदेश पर आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read: सीक्वल से पहले मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक, धुरंधर: द रिवेंज से पहले फिर दिखेगा पहला चैप्टर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.