अहमदनगर रेलवे स्टेशन की बदली पहचान, अब इस नाम से जाएगा जाना

Sandesh Wahak Digital Desk: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम अब आधिकारिक तौर पर अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। यह फैसला महान मराठा शासक और लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के सम्मान में लिया गया है। मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, स्टेशन के कोड में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और यह पहले की तरह ANG ही रहेगा।

पिछले साल ही महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया था। इसके बाद से ही कई सामाजिक संगठन और नागरिक रेलवे स्टेशन का नाम भी बदलने की माँग कर रहे थे। पिछले महीने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर इस बारे में आग्रह भी किया था।

महाराष्ट्र में नाम बदलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले, औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा गया था। इसके अलावा, महाराष्ट्र कैबिनेट ने ब्रिटिश काल के आठ और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला भी लिया था।

Also Read: सिद्धार्थनगर में शिक्षकों का प्रदर्शन, झमाझम बारिश में भीगते हुए TET की अनिवार्यता का किया विरोध

Get real time updates directly on you device, subscribe now.