राजस्थान के चुरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों के शव मिले
Sandesh Wahak Digital Desk: राजस्थान के चुरू जिले में बुधवार सुबह भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जिले के एक खुले इलाके में हुआ, और उस वक्त विमान अपनी रोज की ट्रेनिंग उड़ान पर था।
हादसे के बाद इलाके में चारों ओर धुआं फैल गया और लोगों ने एक जोरदार धमाके की आवाज़ सुनी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि विमान क्रैश होने के बाद पायलट की हालत गंभीर बताई जा रही थी और अब उनकी मौत की आशंका है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वायुसेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और उन्होंने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है, ताकि जांच में कोई रुकावट न आए।
Also Read: यूपी के 22 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों को मिली IAS कैडर में पदोन्नति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

