हवा में इंजन खराब होने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 161 यात्री सुरक्षित

Sandesh Wahak Digital Desk: इंदौर एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान का हवा में ही एक इंजन बंद हो गया, जिसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। अच्छी बात यह है कि विमान में सवार सभी 161 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह विमान दिल्ली से इंदौर की तरफ आ रहा था, तभी अचानक उड़ान के दौरान इसका एक इंजन खराब हो गया। पायलट ने तुरंत अपनी सूझबूझ दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। इंदौर एयरपोर्ट पर तुरंत अलर्ट जारी किया गया। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैयार थीं। पायलट की कुशलता और ग्राउंड स्टाफ के सहयोग से विमान को सफलतापूर्वक लैंड करा लिया गया।

विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस घटना से कुछ समय के लिए यात्रियों में दहशत फैल गई थी, लेकिन सभी के सुरक्षित होने की खबर सुनकर उन्होंने राहत की सांस ली। फिलहाल, विमान की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि इंजन में आई खराबी का सही कारण पता लगाया जा सके।

Also Read: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, लुकआउट नोटिस जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.