मिडिल ईस्ट तनाव का असर, Air India-IndiGo और Qatar Airways ने दुबई-अबू धाबी की उड़ानों में की बड़ी कटौती
Sandesh Wahak Digital Desk: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध जैसे हालात का असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखने लगा है।
क्षेत्र में बढ़ते तनाव के चलते दुबई, अबू धाबी और दोहा जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की गई है।
15 मार्च को भारत से संयुक्त अरब अमीरात और कतर के लिए संचालित होने वाली दर्जनों फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने के कारण दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन पर अतिरिक्त पाबंदियां लगाई गई हैं।
एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Air India और Air India Express की कई उड़ानें रद्द
यूएई एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के बाद एयर इंडिया ने दिल्ली–दुबई रूट पर चलने वाली 5 में से 4 फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। अब इस रूट पर केवल एक राउंड ट्रिप ही संचालित की जाएगी।
वहीं, Air India Express ने दुबई के लिए अपनी 6 में से 5 उड़ानें रद्द कर दी हैं। अबू धाबी के लिए तो एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी 5 फ्लाइट्स पूरी तरह कैंसिल कर दी गई हैं।
हालांकि, शारजाह से दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, कोझिकोड, कन्नूर और तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ानें फिलहाल सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
Qatar Airways की उड़ानें भी निलंबित
कतर में एयरस्पेस बंद होने के चलते कतर एयरवेज की सभी फ्लाइट्स अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।
फिलहाल दोहा के लिए कोई भी उड़ान संचालित नहीं हो रही है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि Qatar Civil Aviation Authority से अनुमति मिलते ही उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।
एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि यदि उनकी फ्लाइट दुबई, अबू धाबी या दोहा के लिए निर्धारित है, तो एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर फ्लाइट स्टेटस जरूर जांच लें, क्योंकि हालात के अनुसार शेड्यूल में बदलाव हो सकता है।
Also Read: जो मुकाबला नहीं कर पाए, अफवाहों के जरिए अराजकता-अव्यवस्था फैला रहेः सीएम योगी

