भारत का कड़ा फैसला: पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस प्रतिबंध 23 अगस्त तक बढ़ा

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी कैंपों पर करारा हमला किया था। इसी के बाद अब भारत सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है, जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर लगाए गए प्रतिबंध को एक बार फिर बढ़ा दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने ‘एक्स’ पर दी जानकारी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने वाले ‘नोटिस टू एयरमेन’ (NOTAM) को आधिकारिक तौर पर 23 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि यह फैसला लगातार रणनीतिक विचारों और मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट आगे भी दिए जाते रहेंगे।

Also Read: सावन शिवरात्रि 2025: सहारनपुर के 300 साल पुराने मंदिर में 23 लाख के सोने के लोटे से हो रहा जलाभिषेक, उमड़ी भक्तों की भीड़

Get real time updates directly on you device, subscribe now.