अचानक बंद हुआ एयरस्पेस, बीच रास्ते से लौटी Indigo Flight

Sandesh Wahak Digital Desk: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर भी दिखाई देने लगा है। दिल्ली से ब्रिटेन के मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) 6E 033 को बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा। यह विमान करीब सात घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौट गया। दरअसल मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण कई देशों ने अचानक अपना एयरस्पेस बंद कर दिया, जिसके चलते विमान को आगे बढ़ाना संभव नहीं रहा।

इथियोपिया-एरिट्रिया सीमा के पास से लौटा विमान

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार इंडिगो की यह उड़ान इथियोपिया और एरिट्रिया की सीमा के पास से वापस मुड़ गई। विमान को निर्धारित गंतव्य तक ले जाने के बजाय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली लौटने का फैसला लिया गया। इस फैसले के पीछे हवाई मार्गों पर अचानक लगी पाबंदियां बड़ी वजह बनीं।

दरअसल इस पूरे मामले में इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा कारणों और हवाई रास्ते पर लगी पाबंदियों के कारण विमान को आगे ले जाना संभव नहीं था। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई, इसलिए फ्लाइट (Indigo Flight) को वापस बुला लिया गया। एयरलाइन ने यह भी कहा कि यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिश

दरअसल फ्लाइट (Indigo Flight) के वापस लौटने के बाद कंपनी अधिकारियों से बातचीत की जा रही है ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द दूसरी उड़ान या किसी वैकल्पिक रास्ते से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। एयरलाइन की कोशिश है कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो और उन्हें जल्द समाधान मिल सके।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता जा रहा युद्ध

दरअसल इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुआ संघर्ष लगातार व्यापक होता जा रहा है। ईरान ने ओमान, यूएई, कतर और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। इस घटना के बाद सऊदी अरब ने ईरान को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

ईरान का दावा और बंद हुआ आसमान

वहीं ईरान का कहना है कि वह केवल अमेरिका द्वारा किए गए हमलों का जवाब दे रहा है। इस युद्ध के कारण उस पूरे इलाके का आसमान लगभग बंद हो गया है। हालांकि पिछले सप्ताह से विमानों को दूसरे रास्तों से निकालने की कोशिश की जा रही है। राहत की बात यह है कि यूएई के दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों से कुछ उड़ानें अभी भी संचालित हो रही हैं। जिसका एक असर आज Indigo Flight पर भी देखने को मिला।

 

Also Read: T20 World Cup 2026: जीत की कहानी का अनसुना नाम, जिसने बदल दी भारतीय क्रिकेट की किस्मत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.