बारामती में अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा, विमान जलकर राख

Sandesh Wahak Digital Desk: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। एनसीपी (NCP) नेता अजित पवार का निजी विमान पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि अजित पवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंच रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

खेत में गिरा विमान, धू-धू कर जला

हादसे के बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, वे काफी भयावह हैं। विमान बारामती के पास एक खेत में क्रैश हुआ है। दुर्घटना के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरा प्लेन जलकर राख हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के परखच्चे उड़ गए हैं और आसमान में काले धुएं का गुबार उठ रहा है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ या पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घटनास्थल पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों को तुरंत रवाना कर दिया गया है। क्रैश साइट पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं, जिन्हें नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

अजित पवार की स्थिति पर अपडेट का इंतजार

पूरा महाराष्ट्र इस समय अजित पवार की सलामती की दुआ कर रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति और विमान में सवार अन्य लोगों के बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन जल्द ही इस मामले में बयान जारी कर सकता है।

Also Read: ‘मुआवजे के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार क्यों?’, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, 30 दिन में करें भुगतान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.