‘अखिलेश दिन में सपने देख रहे हैं’, बागपत में ब्रजेश पाठक ने साधा सपा प्रमुख पर निशाना
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। बागपत पहुंचे पाठक ने 2027 में सपा की सरकार बनने के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ‘दिन में सपने’ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अभी सपा के उस ‘जंगलराज’ को नहीं भूली है, जहाँ गरीबों की संपत्तियों पर कब्जे होते थे और कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी।
बीजेपी के शासन में विकास हो रहा- पाठक
सपा सरकार मतलब गुंडाराज और अराजकता डिप्टी सीएम ने पुराने दौर को याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि जब-जब राज्य में सपा की सरकार रही, तब-तब अराजकता का माहौल रहा। उन्होंने कहा कि उस समय बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन आज बीजेपी के शासन में विकास हो रहा है और पश्चिमी यूपी में सड़कों का जाल बिछ चुका है। उन्होंने दावा किया कि आज किसी भी जिले के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
अस्पताल में गंदगी देख भड़के डिप्टी सीएम राजनीतिक बयानों के बीच ब्रजेश पाठक ने बागपत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण भी किया। अस्पताल की हालत देखकर वह काफी नाराज हुए। परिसर में गंदगी, दीवारों से उखड़ा प्लास्टर और खुले बिजली के तारों को देखकर उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक और सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं तत्काल सुधारी जाएं, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: UP Panchayat Chunav 2026: कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट और क्या है आरक्षण का अपडेट? पढ़ें पूरी जानकारी

