अखिलेश यादव का BJP पर हमला, वोट काटने के लिए जानबूझकर हो रहा है SIR

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह चुनावों को प्रभावित करने के लिए ‘साजिश’ रच रही है।

दो साल पहले हलफनामा दिया, कोई कार्रवाई नहीं हुई

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, बीजेपी का सबसे बड़ा काम षड्यंत्र और साजिश करना है। जब उनके पास सवालों का जवाब नहीं होता, तो वे चुनावों में षड्यंत्र करते हैं। उन्होंने कहा कि SIR एक साल पहले भी हो सकता था, लेकिन इसे जानबूझकर अब करवाया जा रहा है, क्योंकि बीजेपी को पता है कि बिहार की जनता उनके खिलाफ है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से वोट चोरी के आरोप पर हलफनामा मांगने पर अखिलेश ने कहा कि हमने भी करीब दो साल पहले 18,000 वोटों के काटे जाने के बारे में हलफनामे के साथ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर एक भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो जाए, तो फिर किसी के वोट से छेड़छाड़ नहीं होगी।

बीजेपी मताधिकार का भी हनन करना चाहती है

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि अब वह लोगों के मताधिकार का भी हनन करना चाहती है। उन्होंने कहा, बीजेपी के लोग हमेशा अधिकारों का हनन करते आए हैं, लेकिन अब वे मताधिकार का भी हनन करना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत को लागू न करने के लिए चुनाव आयोग की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसा करती रहेगी।

Also Read: चुनाव आयोग के खिलाफ NSUI और युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, संसद में विपक्ष का प्रदर्शन जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.