जी राम जी योजना पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- मनरेगा का नाम बदलना नहीं, उसे राम-राम कहना चाहती है भाजपा
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में मनरेगा के स्वरूप में किए जा रहे बदलावों और नई ‘जी राम जी’ (G RAM JI) योजना को लेकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब मनरेगा को पूरी तरह खत्म करने की एक गोपनीय साजिश का हिस्सा है।
बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी भड़ास निकालते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, केंद्र सरकार लगातार मनरेगा के बजट को कम कर रही है। जीएसटी सिस्टम के कारण राज्यों को केंद्र से समय पर पैसा नहीं मिल रहा, ऐसे में खाली खजाने वाले राज्य इस योजना को आगे कैसे बढ़ा पाएंगे? सैकड़ों ग्राम सभाओं को शहरी श्रेणी (Urban Category) में डालकर उनका ग्रामीण विकास का बजट भी रोक दिया गया है।
अखिलेश ने तीखा हमला करते हुए कहा, सही मायनों में मनरेगा का नाम बदलना ही नहीं बल्कि उसको ‘राम-राम’ करना ही भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा अपने सिवा किसी और का पेट भरते हुए नहीं देख सकती।
Also Read: अमेरिका से अधिक होते हैं भारत में बच्चों के Vaccination, आखिर क्यों?

