अखिलेश यादव की सलाह, नशे के खिलाफ सिर्फ औपचारिकता नहीं, ईमानदार अभियान चलाएं

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पुरुषों में होने वाले कैंसर के मामलों में करीब 54 प्रतिशत की वजह नशा है। इस गंभीर मुद्दे पर चिंता जताते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार से व्यापक और प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे लोगों को ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए जिनकी अपनी छवि बेदाग हो और जो व्यक्तिगत जीवन में भी किसी भी तरह के व्यसन से दूर हों।

अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि लोगों को कैंसर के डर से नहीं, बल्कि उन आदतों से डरना चाहिए जो कैंसर पैदा करती हैं। उन्होंने सुझाव दिए कि सरकार को उन कैंसर के रूपों के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाना चाहिए जो चिकित्सीय रूप से सिद्ध हैं। तंबाकू को कैंसर की सबसे बड़ी वजह बताते हुए उन्होंने नशे का नाश और तंबाकू से तौबा जैसे नारे दिए। प्रचार के लिए उन लोगों को आगे लाएं जो वास्तव में सफल हैं और नशे से दूर रहकर खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

कैंसर वॉरियर्स बढ़ाएंगे मरीजों का हौसला

सपा प्रमुख ने एक भावनात्मक सुझाव देते हुए कहा कि जो लोग कैंसर को मात दे चुके हैं (कैंसर सर्वाइवर्स), उन्हें अस्पतालों में मरीजों से मिलाया जाए। इससे मरीजों में जीने की इच्छा (जीजीविषा) बढ़ेगी और वे इलाज के प्रति सकारात्मक होंगे। उन्होंने यह भी आगाह किया कि कुछ नशीले पदार्थों को औषधीय गुणों के नाम पर बेचा जाता है, जो कि सरासर भ्रम है।

Also Read: T20 World Cup 2026: जिसे कभी पेट पालने के लिए ढोना पड़ा कूड़ा, वही बना ‘सिक्सर किंग’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.