‘मिशन 2027’: दादरी में अखिलेश यादव का बड़ा एलान- 2027 में बनेगी PDA की सरकार

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दादरी के सम्राट मिहिर भोज कॉलेज मैदान में आयोजित ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोला। उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ के बीच अखिलेश यादव ने साफ किया कि 2027 का चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान बचाने का आंदोलन है।

'मिशन 2027': दादरी में अखिलेश यादव का बड़ा एलान- 2027 में बनेगी PDA की सरकार

किसानों के हक पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित जमीनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों को बाजार भाव से मुआवजा न देकर उनके साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने घोषणा की 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर किसानों की जमीन लेने पर उन्हें बाजार भाव से मुआवजा दिया जाएगा। सपा सरकार की तर्ज पर 64% अतिरिक्त मुआवजा और 4% विकसित प्लॉट की व्यवस्था फिर लागू होगी। गांवों को ‘अर्बन यूनिट’ मानकर उन्हें पंचायत स्तर पर अधिक अधिकार दिए जाएंगे।

'मिशन 2027': दादरी में अखिलेश यादव का बड़ा एलान- 2027 में बनेगी PDA की सरकार

जेवर एयरपोर्ट: “उद्घाटन बेचने के लिए हुआ है”

प्रधानमंत्री द्वारा जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में पहले भी 7 एयरपोर्ट्स का उद्घाटन हुआ, जिनमें से 6 बंद हो चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि जेवर एयरपोर्ट को भी भविष्य में बेचा जा सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि इस एयरपोर्ट के लिए NOC दिलाने का काम समाजवादी सरकार में ही हुआ था।

'मिशन 2027': दादरी में अखिलेश यादव का बड़ा एलान- 2027 में बनेगी PDA की सरकार

PDA: 5% वर्चस्ववादियों के खिलाफ 95% की लड़ाई

अखिलेश यादव ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के फॉर्मूले को दोहराते हुए कहा कि यह आंदोलन 5% उन लोगों के खिलाफ है जो 95% शोषितों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जब तक सत्ता में है, बाबा साहब का संविधान खतरे में है। “नकारात्मक विचारधारा हटाओ, संविधान बचाओ” का नारा देते हुए उन्होंने भाजपा को ‘दरारवादी’ गिरोह बताया।

'मिशन 2027': दादरी में अखिलेश यादव का बड़ा एलान- 2027 में बनेगी PDA की सरकार

गुर्जर सम्राट और क्रांतिकारियों को नमन

सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा महापुरुषों को छीनना चाहती है, जबकि समाजवादियों ने हमेशा उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने घोषणा की कि 2027 में सरकार बनने पर लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भव्य स्मारक बनाया जाएगा। उन्होंने शहीद विजय सिंह पथिक और कोतवाल धनसिंह गुर्जर के योगदान को भी याद किया।

'मिशन 2027': दादरी में अखिलेश यादव का बड़ा एलान- 2027 में बनेगी PDA की सरकार

युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े वादे

अग्निवीर का अंत: सपा सरकार आने पर अग्निवीर व्यवस्था को खत्म कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल की जाएगी।

स्त्री सम्मान समृद्धि योजना: महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का वादा।

पेंशन बहाली: समाजवादी पेंशन योजना को फिर से शुरू किया जाएगा।

'मिशन 2027': दादरी में अखिलेश यादव का बड़ा एलान- 2027 में बनेगी PDA की सरकार

लाई गई भीड़ बनाम आई हुई जनता

भाजपा की पिछली रैली पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि वहां सरकारी कर्मचारियों और कॉलेज के छात्रों को छुट्टी का लालच देकर ‘लाया’ गया था, जबकि दादरी की इस रैली में जनता अपनी मर्जी से भाजपा की विदाई तय करने ‘आई’ है।

Also Read: जेवर का ‘क्रेडिट वॉर’: मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- मेरी सरकार में ही तैयार हो गई थी एयरपोर्ट की रूपरेखा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.