CJI पर जूता फेंकने की कोशिश पर भड़के ‘अखिलेश’, कहा- जूता भी अपमानित महसूस करता है
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने की कोशिश की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोगों के हाथ में जाकर तो जूता भी अपमानित महसूस करता है।
प्रभुत्ववादी सोच का परिणाम
अखिलेश यादव ने इस घटना को समाज में बढ़ रही प्रभुत्ववादी सोच और वर्चस्ववाद का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे असभ्य लोग पीडीए समाज (पीड़ित, दुखी, अपमानित) का अपमान करते हैं और उनके भीतर भरा दंभ और अहंकार उन्हें नफरत फैलाने पर मजबूर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह नफ़रत देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए भी उतनी ही होती है, जितनी समाज के अंतिम, सबसे कमज़ोर व्यक्ति के लिए।
अखिलेश ने आगे कहा, पीडीए समाज की उदारता 5000 वर्षों से ऐसे लोगों को माफ़ करती आई है, लेकिन अब इस हद तक अपमान सहन नहीं किया जाएगा।उन्होंने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी सत्ता के अंतिम दौर में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की भ्रष्ट चुनावी साज़िश का भंडाफोड़ हो चुका है, और अब वे हताशा में इस तरह के कुकृत्य कर रहे हैं।

अपमान बनाम सम्मान की लड़ाई
सपा प्रमुख ने दावा किया कि देश की 90% आबादी अपने हक और अधिकारों के लिए जाग चुकी है, ऐसे में 10% लोगों का घमंड और सत्ता अब टिक नहीं पाएगी। अखिलेश यादव ने इसे “अपमान बनाम सम्मान” की लड़ाई करार देते हुए कहा कि यह संघर्ष निर्णायक मोड़ पर है और पीडीए समाज अपने स्वाभिमान और सम्मान की इस लड़ाई को जरूर जीतेगा।
Also Read: चुनाव लड़ने की जिद कर रही ज्योति…’पवन सिंह’ के आरोप का पत्नी ने दिया करारा जवाब

