सपा ने मेराज अली सिद्दीकी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अल्पसंख्यक सभा के बने प्रदेश सचिव
Meraj Ali Siddiqui: समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा की उत्तर प्रदेश इकाई की राज्य कार्यकारिणी में मेराज अली सिद्दीकी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। नियुक्ति पत्र के मुताबिक, यह मनोनयन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से किया गया है। 13 अक्टूबर 2026 को जारी मनोनयन-पत्र में उनसे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।

अखिलेश यादव की अनुमति से जारी हुआ मनोनयन-पत्र
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी पत्र में मेराज अली सिद्दीकी को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है। पत्र पर सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद शकील नदवी का नाम दर्ज है।

मनोनयन-पत्र में कहा गया है कि मेराज अली सिद्दीकी समाजवादी पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने में योगदान दें।
संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी
पत्र में उम्मीद जताई गई है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मेराज अली सिद्दीकी संगठन के कामकाज को गति देंगे और पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
मनोनयन-पत्र की प्रतिलिपि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, संबंधित जिला एवं नगर अध्यक्षों, संबंधित जनपद के पार्टी पदाधिकारियों और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भेजे जाने का उल्लेख है।
Also Read: कन्नौज में पूर्व भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

