अखिलेश यादव का केंद्र पर तंज, बोले- क्या भाजपा के गणित में 18 बराबर 0 होता है

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को लेकर भाजपा सरकार की नीति और नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के हितों को ताक पर रखकर एक ऐसा समझौता किया है, जिसमें भारत को फायदे से ज्यादा नुकसान होने की आशंका है।

अखिलेश यादव ने अपनी चिर-परिचित व्यंग्यात्मक शैली में सरकार से पूछा, जनता यह समझना चाहती है कि ज़ीरो (0) बड़ा है या अठारह (18)? क्या भाजपा की समझौता-गणित में 18 और 0 बराबर होते हैं? उनका इशारा समझौते में मिलने वाली रियायतों और खोई हुई शर्तों की ओर था। उन्होंने कहा कि आमतौर पर कोई भी डील बराबरी की होती है, लेकिन यहाँ ऐसा लग रहा है कि भारत ने अपनी शर्तें थोपने के बजाय केवल डॉटेड लाइन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। सपा अध्यक्ष ने इस डील के दूरगामी परिणामों पर चिंता जताते हुए कई अहम सवाल उठाए।

किसानों का हित: क्या इस समझौते के बाद हमारे किसानों की फसल और उनके हितों को वैश्विक दबाव से सुरक्षा मिलेगी?

छोटा व्यापार: छोटे दुकानदारों और स्थानीय उद्योगों को बचाने के लिए सरकार के पास क्या कोई ठोस योजना है?

पारदर्शिता का अभाव: अखिलेश ने पूछा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि भारत को इस एकपक्षीय समझौते के लिए झुकना पड़ा? क्या इस डील के फैसले कहीं और हुए और उन्हें यहाँ सिर्फ लागू कर दिया गया?

Also Read: सिद्धार्थनगर में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के ‘विवादित’ बोल पर बवाल, हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.