अखिलेश यादव का बजट पर तीखा तंज, बोले- अब तो लोहे पर पीतल चढ़ाकर जेवर पहनने पड़ेंगे

Lucknow News: केंद्रीय बजट 2026-27 के पेश होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता को सरकार से ही कोई उम्मीद नहीं रह गई है, तो उसके बजट से उम्मीद करना बेमानी है। अखिलेश यादव के मुताबिक, यह बजट देश की 95 प्रतिशत आबादी गरीब, किसान और युवाओं के लिए नहीं, बल्कि केवल 5 प्रतिशत खास लोगों के लिए बनाया गया है।

अखिलेश यादव ने महंगाई और बजट की पेचीदगियों पर तंज कसते हुए कहा कि गरीब आदमी इस बजट को समझ ही नहीं पा रहा है। उन्होंने बढ़ती कीमतों की ओर इशारा करते हुए कहा, अगर यही हाल रहा, तो लोगों को लोहे पर पीतल की पॉलिश चढ़ाकर जेवर बनाने और पहनने पड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर साल बजट के बहाने अपने करीबी लोगों को ‘सेट’ करती है, जबकि आम आदमी की थाली से राहत गायब रहती है। सपा प्रमुख ने सरकार की पुरानी योजनाओं की भी पोल खोली।

स्मार्ट सिटी का सच: उन्होंने सवाल किया कि जिन शहरों को स्मार्ट बनाने का दावा किया गया था, वहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की क्या स्थिति है? उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में खराब पानी पीने से लोगों की जान तक चली गई।

बदहाल पर्यावरण: अखिलेश ने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निवेश की बात तो करती है, लेकिन हकीकत यह है कि देश की हवा इतनी खराब हो चुकी है कि विदेशी निवेशक यहां आने से कतराते हैं।

Also Read: बजट 2026 पर बोले पीएम मोदी, ये युवाओं की उड़ान और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का है रास्ता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.