‘विजन इंडिया’ समिट में अखिलेश यादव बोले – जिन बूथों पर BJP हारी, वहां काटे जा रहे वोट

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को हैदराबाद में पार्टी द्वारा आयोजित “विजन इंडिया: एआई समिट” में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ-साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भी मुलाकात की और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की।

‘विजन इंडिया’ और AI पर फोकस

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का ‘विजन इंडिया’ एक सकारात्मक, यथार्थवादी और प्रगतिशील भविष्य की ओर ले जाएगा, जो भारत की वर्तमान समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी भारत की समस्याओं का समाधान करने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित करेगी। उन्होंने माना कि कृषि, मेडिकल और अन्य सेक्टर में एआई का प्रभाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है और हैदराबाद तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी है। सपा ने एआई को लेकर ही हैदराबाद में इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।

वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप

मीडिया से बातचीत के दौरान, सपा अध्यक्ष ने वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को वोट बढ़ाने पर काम करना चाहिए, लेकिन इसके विपरीत उत्तर प्रदेश में करीब तीन करोड़ वोट काटे जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर साजिश कर रहे हैं कि जिन-जिन बूथों पर भाजपा हारी है, वहाँ से वोट काट दिए जाएं। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र करार दिया।

Also Read: लखनऊ: आलमबाग थाने में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.