Lucknow News: आजम खान की रिहाई पर बोले अखिलेश यादव, सरकार आने पर झूठे मुकदमे होंगे वापस

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की 23 महीने बाद जेल से रिहाई पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने आजम खान की रिहाई को पार्टी के लिए खुशी का मौका बताया।

उन्होंने कहा, आजम खान पर झूठे मुकदमे किए गए। हमारी सरकार आने पर इन झूठे मुकदमों को वापस लिया जाएगा और उन्हें इंसाफ मिलेगा।

शिवपाल यादव ने भी किया स्वागत

समाजवादी पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, सरकार ने आजम खान को झूठे मामलों में फंसाया था। अदालत ने उन्हें राहत दी है, और हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सपा ने आजम खान को हर संभव मदद दी है और पार्टी उन्हें आगे भी पूरा समर्थन देती रहेगी। आजम खान के बसपा में शामिल होने की खबरों पर शिवपाल यादव ने साफ किया कि ये सारी खबरें झूठी हैं। उन्होंने कहा, आजम खान सपा के साथ हैं और रहेंगे। पार्टी उन्हें हर तरह से मदद दे रही है।

Also Read: Kanpur News: बैठक में सतीश महाना ने अफसरों को लगाई फटकार, बोले- इनको जीटी रोड पर ले जाओ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.