‘अखिलेश यादव माफी मांगें’, मानसून सत्र से पहले पोस्टर वॉर, BJP नेता ने लगवाया पोस्टर
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, लेकिन इससे पहले ही बीजेपी और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच एक नया पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। सपा द्वारा योगी सरकार के ‘स्कूल मर्जर’ फैसले के विरोध में चलाई जा रही ‘PDA पाठशाला’ को लेकर अब बीजेपी ने हमला बोला है।
‘PDA पाठशाला’ पर बीजेपी का पलटवार
आज, बीजेपी नेता और एमएलसी सुभाष यदुवंश ने मुख्यमंत्री आवास के पास एक पोस्टर लगाया है, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से माफी मांगने को कहा गया है। पोस्टर में लिखा है, “सपा की PDA पाठशाला का काला सच: प्रदेश का कौन अभिभावक अपने बच्चों को यह पढ़ाना चाहेगा?”
पोस्टर के जरिए, बीजेपी ने PDA पाठशाला में ‘A फॉर अखिलेश’ और ‘D फॉर डिम्पल’ पढ़ाने को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
विवादों में ‘PDA पाठशाला’
जब से सपा ने लखनऊ में ‘PDA पाठशाला’ शुरू की है, तब से यह विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में, लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में सपा नेत्री पूजा शुक्ला और कुछ अज्ञात लोगों पर एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में जबरन ताला तोड़कर अवैध रूप से पाठशाला चलाने का आरोप लगा है। बेसिक शिक्षा विभाग की शिकायत पर पुलिस ने पूजा शुक्ला और उनके साथियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की है।
Also Read: स्वामी प्रसाद को थप्पड़ मारने वाला रोहित द्विवेदी जमानत पर रिहा, मिला 11 लाख का चेक

