अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर टोल और चालान से हो रही कमाई

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार एक्सप्रेसवे पर टोल और चालान से रोजाना करोड़ों रुपये कमा रही है, लेकिन सड़कों की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को भी बर्बाद कर दिया है, जिससे गरीबों को इलाज नहीं मिल पा रहा। अखिलेश यादव ने कहा आप सोच लीजिए एक्सप्रेसवे पर आपको कितना टोल और चालान देना पड़ता होगा। सरकार रोजाना दो करोड़ रुपये कमा रही है और हाईवे की हालत देखिए। न मंडी बना रहे हैं, न इत्र पार्क, न ही मेडिकल कॉलेज चला रहे हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज सब बर्बाद कर दिए गए हैं।

पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं अखिलेश

अखिलेश यादव ने एक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कहते हुए कहा कि वह राठौर परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े हैं और लगातार आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार को ‘अंधी, बहरी और गूंगी’ बताते हुए कहा कि सरकार गरीब की मदद करने में भी पीछे हट रही है। उन्होंने आरोप लगाया सरकार कह रही है कि हम दुनिया में इतने पैसे वाले हो गए हैं, अर्थव्यवस्था इतनी ऊंची पहुँच गई, लेकिन गरीब की मदद नहीं कर सकते। जहां एक व्यक्ति की जान चली गई, वहाँ सरकार 50 लाख रुपये की मदद करने भी आगे नहीं आ सकती।

‘भाजपा चाहती है गरीब दुखी रहे’

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह सब भाजपा की शह पर हो रहा है, ताकि गरीब हमेशा दुखी रहे और अपमानित होता रहे। उन्होंने कहा, “जब यह परिवार दुख में था तो बीजेपी वाले आए होंगे, लेकिन अब मदद क्यों नहीं कर रहे? क्या इन्हें कोई रोक रहा है? बीजेपी वालों को इस परिवार की 50 लाख रुपये की मदद करनी चाहिए। यह कैसा डबल इंजन है? इनका तो डीजल ही खत्म हो गया है।”

Also Read: सहारा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, सुब्रतो रॉय की पत्नी और बेटे समेत कई अधिकारियों पर चार्जशीट दाखिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.