‘अखिलेश यादव की हालत न तीन में न तेरह में’, वोटर अधिकार यात्रा पर केशव मौर्य का तंज

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में चल रही ‘वोट अधिकार यात्रा’ में अखिलेश यादव की हालत ‘न तीन में न तेरह में’ जैसी रही।

मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट में लिखा, “बिहार में पूरी तरह असफल ‘वोट अधिकार यात्रा’ में सपा बहादुर अखिलेश यादव की हालत ‘न तीन में न तेरह में’ जैसी रही।” उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का बिहार में न कोई अतीत है, न वर्तमान और न भविष्य, उसका बिहार से रिश्ता सिर्फ लालू प्रसाद यादव के परिवार से रिश्तेदारी तक सीमित है। मौर्य ने कहा कि बिहार की जनता इस रिश्तेदारी का बदला आने वाले चुनाव में जरूर लेगी।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए थे। उन्होंने बिहार की जनता से अपील की थी कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में लोगों ने बीजेपी को हराया, उसी तरह बिहार में भी हराएं। अखिलेश ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने चुनाव आयोग को ‘जुगाड़ आयोग’ बना दिया है।

Also Read: Lucknow News: रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा,…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.