गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर उतरे अक्षय कुमार, सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते दिखे। गणेश विसर्जन के बाद, रविवार को वह मुंबई के जुहू बीच पर चल रहे एक सफाई अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खुद कचरा उठाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
अक्षय कुमार ने कहा, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्वच्छता बनाए रखें। हमारे प्रधानमंत्री भी इस पर हमेशा जोर देते रहते हैं। स्वच्छता सिर्फ सरकार या बीएमसी की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस सफाई अभियान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस और बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी भी उनके साथ मौजूद थे। सोशल मीडिया पर इस अभियान की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार को कचरा उठाते हुए देखा जा सकता है।
You make us proud every day. @akshaykumar#AkshayKumar #JollyLLB3
pic.twitter.com/RnA9PWtz2W— i1013 (@u_know_me1013) September 7, 2025
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान किए थे 5 करोड़
अक्षय कुमार सिर्फ स्वच्छता ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये का दान दिया था। उन्होंने लोगों से भी आगे आकर मदद करने की अपील की थी। तब अक्षय ने कहा था, मैं पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं दान देने वाला? जब भी मुझे मदद करने का मौका मिलता है, मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं।
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं। उनकी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा, वह ‘भूत बांग्ला’ में वामिका गब्बी और परेश रावल के साथ नजर आएंगे। फैंस को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का भी बेसब्री से इंतजार है, जिसमें वह सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ दिखेंगे।
Also Read: गणपति विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत

