‘उस बेचारे का घर चल जाएगा…’ पैपराज़ी कल्चर पर अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, फोटो क्लिक कर कमाते हैं इतने पैसे
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने पैपराज़ी कल्चर को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया कि उन्हें अपनी या परिवार की तस्वीरें क्लिक किए जाने से कोई आपत्ति नहीं है।
इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने पैप्स की मेहनत और उनकी कमाई पर भी खुलासा किया।
अक्षय कुमार से पूछा गया कि जब वह सार्वजनिक जगहों पर परिवार के साथ होते हैं और पैप्स उनकी तस्वीरें लेते हैं, तो क्या इससे उनकी प्राइवेसी पर असर पड़ता है। इस सवाल पर अक्षय ने बेहद सहज और मानवीय जवाब दिया।

अक्षय ने कहा कि एक फोटोग्राफर को एक तस्वीर क्लिक करने के बदले करीब 3,500 से 4,000 रुपये मिलते हैं। अगर उनकी फोटो लेने से किसी का घर चलता है और वह खुश होता है, तो इसमें बुराई क्या है। उन्होंने कहा, “मैं थोड़ी देर खड़ा होकर फोटो दे दूं, इससे अगर किसी की रोज़ी-रोटी चलती है तो मुझे कोई परेशानी नहीं है।”
प्राइवेसी के मुद्दे पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जब कोई सार्वजनिक व्यक्ति अपने परिवार के साथ बाहर निकलता है, तो पूरी तरह प्राइवेसी की उम्मीद करना व्यावहारिक नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि पहचान और लोकप्रियता कोई खतरा नहीं, बल्कि मेहनत का नतीजा है। अगर कोई पहचाने ही नहीं, तो वह ज़्यादा चिंता की बात हो सकती है।
अक्षय कुमार का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फैंस उनके इस सोच और पैपराज़ी के प्रति सम्मानजनक रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Also Read: ‘पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम…’ थलापति विजय के बेटे ने मां को किया सपोर्ट

